Sale!

Vaam Marg

Original price was: ₹400.00.Current price is: ₹360.00.

राजनीति में लैफ्टिस्ट (वामपक्षीय) भले ही ‘पार्लियामेन्टरी सिस्टम की उपज हों, वास्तव में वामपक्षीय विचार धारा के लोग तो मानव-इतिहास के आदि काल से चले आ रहे हैं। जब से मनुष्य ने अपनी निज की, समाज की तथा संसार की समस्याओं पर विचार करना आरम्भ किया है, तब से ही दो प्रमुख विचार मनुष्य के मन को आन्दोलित करते रहे हैं। वर्तमान और भविष्य ये उन दो विचारधाराओं की धुरी रहे हैं।

लैफ्टिस्ट (वामपक्षीय) केवल वर्तमान की ओर ध्यान रखने वाले रहे हैं। उनका दृष्टि-क्षेत्र सदा जन्म से मरण तक सीमित रहा है। राजनीति में सभी लैफ्टिस्ट सामयिक सफलता को ही मुख्य मानते हैं। प्रायः राजनीतिक लैफ्टिस्ट, जब सीमित काल में सफलता नहीं पा सकते, तो क्रान्ति की माँग करने लगते हैं। उन्हें सफलता में देरी असह्य हो जाती है। सफलता प्राप्तः करने के लिए समय अल्प होने के कारण, वे उचित और अनुचित उपायों का विचार भी छोड बैठते हैं।

इसके विपरीत राइटिस्ट (दक्षिण-पथीय विचार के लोग) वर्तमान जीवन को विराट् जीवन का एक बहुत छोटा भाग मानते हैं। इनका दृष्टि-क्षेत्र अति दूर तक फैला हुआ और गम्भीर होता है। उनको सफलता प्राप्त करने के लिये घबराहट, उतावली, निराशा नहीं होती। वे क्रान्ति को आवश्यक और लाभदायक नहीं मानते और न ही वे सफलता प्राप्त करने में अनुचित उपाय प्रयोग करना उचित समझते हैं। निज, समाज की अथवा संसार की उन्नति उपादेय मानते हुए भी, उसको झूठ, दगा अथवा पाप के मार्ग से प्राप्त करने में हानि मानते हैं।

यह है सिद्धान्तात्मक भेद वामपक्ष और दक्षिण पक्ष में। वाम मार्ग मत, सम्प्रदाय के क्षेत्र में लैफ्टिज्म (वामपक्ष) है। सम्प्रदाय मनुष्य के आचरण तथा मनुष्य और समाज के सम्बन्ध के विषय की बात बताता है। मनुष्य क्या है?

Additional information

Weight 531 g
Dimensions 22 × 14 × 3 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.