अन्धे की लाठी
Original price was: ₹400.00.₹300.00Current price is: ₹300.00.
बर्लिन के पूर्व-उत्तर में एक छोटा सा नगर है। नाम है पोमिरेनियन। इस नगर की एक सराय के ‘मुख्य हाल’ में चार व्यक्ति बातें कर रहे थे। वास्तव में वे उस दिन के समाचार पर चिन्ता व्यक्त कर रहे थे। उनमें से एक का कहना था, ‘जर्मनी पुनः विस्मार्क से पहली अवस्था में हो जायेगा। इसके छोटे-छोटे कई देश बन जायेंगे। सब देशों को बाँधने वाली शक्ति समाप्त हो गई है।’
बैठे हुए अन्य लोग भी इस सच्चाई को अनुभव करते थे। उस दिन के समाचार-पत्र में यह समाचार छपा था कि केसर, सम्राट् पद से त्याग-पत्र दे जर्मनी को छोड़कर हॉलैण्ड चला गया है।
‘हमें आशा करनी चाहिये कि देश में ‘रिपब्लिक’ स्थापित हो जायेगा तो स्वेच्छा से देश के सब प्रान्त इकट्ठे रहने के लिये तैयार हो जायेंगे।’ एक अन्य का कहना था।
Additional information
| Weight | 410 g |
|---|---|
| Dimensions | 22 × 14 × 1 cm |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.




Reviews
There are no reviews yet.