Aitareya Brahmana (set of 2 vols)
Original price was: ₹1,800.00.₹1,620.00Current price is: ₹1,620.00.
चारों वेदों के अपने-अपने ब्राह्मण ग्रन्थ हैं। १. ऐतरेय और कौषीतकि (जिसे शङ्खायन या सांख्यायन भी कहते हैं) ब्राह्मण ऋग्वेद के हैं। २. तैत्तिरीय ब्राह्मण कृष्ण यजुर्वेद का है। शतपथ ब्राह्मण शुक्ल यजुर्वेद का है। ३. जैमिनीय, ताण्डय (पन्चविश-षड्विंश), सामविधान, आर्षेय, मन्त्र, देवताध्याय, वंश एवं संहितोपनिषद् ब्राह्मण सामवेद के हैं। ४. गोपथ ब्राह्मण अथर्ववेद का है। ये ब्राह्मण ग्रन्थ भारोपीय भाषाओं के सबसे प्राचीन ज्ञात गद्य के निदर्शन माने जाते हैं। इनमें मुख्य रूप से श्रोतयागों एवं ऋत्विजों के कर्म आदि के विषय में प्रतिपादन है। प्रसङ्गतः धार्मिक कृत्यों एवं यज्ञों को समझाने के लिए बहुत-सी कथा-वार्ताएँ भी पाई जाती है, तथा इनमें स्थान-स्थान पर शब्दों के निर्वचन भी हैं। ऋग्वेद के ब्राह्मणों में ऐतरेय ब्राह्मण प्रमुख है। परम्परा के अनुसार इसके इश महिदास ऐतरेय हैं। षड्गुरुशिष्य (१२वीं शती) ने ऐतरेय ब्राह्मण की ‘सुखप्रदा’ वृत्ति में इन्हें किसी यज्ञवल्क नामक ब्राह्मण की ‘इतरा’ नामक द्वितीय स्त्रों का पुत्र बतलाया है। सायण ने भी ऐतरेय ब्राह्मण के भाष्य के उपोद्घात में ‘ऐतरेय’ नाम के व्युत्पत्ति। के सन्दर्भ में एक परम्परागत कथानक प्रस्तुत किया है। इसके अनुसार किसी महषि की अनेक पत्नियों में एक का नाम ‘इतरा’ था, जिसके पुत्र महिदास थे। पिता का स्नेह अन्य पत्नियों के पुत्रों पर था, महिदास पर नहीं। उन्होंने किसी यज्ञ-समा में महिदास को हटाकर अन्य पुत्रों को अपनी गोद में बैठाया। खिन्नमुख महिदास को देखकर इतरा ने अपनी कुलदेवता भूमि का स्मरण किया। भूमि देवता दिव्य स्वरूप धारण कर यज्ञ-सभा में प्रकट हुई। उन्होंने महिदास को केवल दिव्य सिहासन पर हो नहीं बैठाया; किन्तु उन्हें कुमारों की अपेक्षा अधिक पाण्डित्य भी प्रदान किया; और यह वर दिया कि उन्हें ‘ब्राह्मण’ प्रतिभासित होगा। इस अनुग्रह से महिदास के मन से ‘अग्निर्वे देवा-नामवमः’ से प्रारम्भ कर ‘स्तृणुते’ पर्यन्त चालिस अध्याय का ब्राह्मण प्रादुर्भूत हुआ । उसके बाद ‘अथ महाव्रतम्’ से लेकर ‘आचार्याः’ पर्यन्त आरण्यकव्रत रूप ब्राह्मण भो उन्हीं के मन से आविर्भूत हुआ ।
Additional information
Weight | 1500 g |
---|---|
Dimensions | 22 × 14 × 7 cm |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Reviews
There are no reviews yet.