Sale!

हिन्दुस्थान की पुरानी सभ्यता (Hindustan Ki Purani Sabhyata)

Original price was: ₹900.00.Current price is: ₹899.00.

1 in stock

Add to Wishlist
Add to Wishlist

Description

हिन्दुस्तान की पुरानी सभ्यता इतना बड़ा विषय है कि उसकी विवेचना के लिये हज़ारों पृष्ठों की कई पुस्तकों की ज़रूरत है। छः-सात सौ पृष्ठों में उसका दिग्दर्शन भी कराना मानों सागर को गागर में भरना है। यह पुस्तक न तो हिन्दू-सभ्यता का पूरा इतिहास है, न उसका पूरा वर्णन है। इसमें केवल कुछ मोटी-मोटी बातों का थोड़ा-सा उल्लेख है। विशेष अध्ययन के लिये पाठक उन ग्रन्थों और पत्रिकाओं को पढ़ें जिनका हवाला मूलपाठ में और टिप्पणियों में दिया है।

हिन्दुस्तान के पुराने इतिहास के सम्बन्ध में विद्वानों की जानकारी अभी अधूरी है और सैकड़ों बातों पर अभी मतभेद है। नई-नई सम्मतियाँ निकल रहीं हैं और कट रही हैं। इस पुस्तक में लेखन ने अपने अध्ययन के आधार पर कुछ निष्कर्ष निकाले हैं। पाठकों से प्रार्थना है कि मूल सामग्री को पढ़कर अपनी स्वतन्त्र सम्मति स्थिर करें। पुस्तक में सब जगह तारीख ईस्वी सन् में लिखी हैं क्योंकि वही आजकल संसार में अधिकतर प्रचलित है।

भाषा के बारे में जो शब्द हमारी मामूली बोलचाल में प्रचलित हैं, उनको हिन्दी शब्द मानना चाहिये। वह संस्कृत से निकले हों या प्राकृत से; फारसी से निकले हों या अरबी से; पर उनका चलन हो गया तब वह हमारे ही हैं। उनका बहिष्कार करना अपनी भाषा के भण्डार को संकुचित करना है। अगर आज भी वह कुछ लोगों को कर्णकटु मालूम होते हैं तो इसका कारण यह है कि अब तक हमने साहित्य में संकोच की नीति का अनुसरण किया है। स्वतन्त्र प्रयोग से कर्णकटुता जल्दी ही मिट जाएगी और भाषा का कोष भी बढ़ जायगा।

Reviews

There are no reviews yet.

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.