शुद्ध रामायण
Original price was: ₹350.00.₹320.00Current price is: ₹320.00.
हम चाहते हैं कि रामायण सम्बन्धी हमारे इस ग्रन्थ को हमारे देश के नेता और सभी राष्ट्रप्रेमी मनोयोगपूर्वक पढ़ें। उनके नेत्र खुल जायेंगे। वे इस तथ्य को स्वीकार करेंगे कि रामायण-महाभारत मजहबी ग्रन्थ नहीं है, यह तो हमारे शुद्ध ऐतिहासिक राष्ट्रीय ग्रन्थ हैं। भारत सन्तान की अन्तरात्मा में राष्ट्रीयता की ज्योति को प्रज्वलित रखने के लिये इस प्रकार के ग्रन्थों का पाठशालाओं, स्कूलों, कालिजों के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाना आवश्यक है। जन-जन में सोई हुई राष्ट्र भावना जगे और वह धर्म भावना से संयुक्त होकर प्रत्येक मनु पुत्र के आत्म कल्याण और विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करे, इस भावना से यह ग्रन्थ-रत्न सेवार्पित है। इस ग्रन्थ का कथा भाग हमने श्रद्धेय पं० सन्तराम जी वेदरत्न’ द्वारा सम्पादित शुद्ध रामायण से लिया है। श्रद्धेय पंडित जी ने अपने अथक श्रम से जिस अमृत-घट का निर्माण किया, हमे तो वह तैयार ही मिला। अतः इसका मुख्य श्रेय उन्हीं को है। इसके संशोधन में हमारे पितृतुल्य पूज्य श्राता श्रीकृष्ण गोपाल जी ‘भारतीय ने बड़ा श्रम किया है। हम उक्त दोनों ही पूज्यजनों के ऋणी है और उनके पुण्य चरणों में अपनी विनम्र कृतज्ञता प्रकट करते हैं।
Description
यह पुस्तक श्रीरामचरित का शुद्ध, त्रुटि-रहित एवं प्रामाणिक स्वरूप प्रस्तुत करती है।
आचार्य प्रेमभिक्षु जी ने रामायण के मुख्य प्रसंगों को
सरल भाषा और आध्यात्मिक दृष्टि के साथ संकलित किया है।
यह ग्रंथ —
✔ धर्म, मर्यादा, आदर्श जीवन एवं कर्तव्य का संदेश देता है
✔ परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान की प्रेरणा देता है
✔ भक्ति एवं चरित्र-निर्माण के लिए एक श्रेष्ठ मार्गदर्शक है
हर आयु-वर्ग के पाठकों के लिए यह ग्रंथ आस्था एवं जीवन-मूल्यों का अद्भुत स्रोत है।
This edition presents a pure and authentic rendition of the
Ramayana narrative in a simple and devotional style.
It highlights the virtues of dharma, moral conduct, and ideal character,
making it a valuable spiritual guide for families and seekers.
An inspiring text for devotional reading and cultural values.
Additional information
| Weight | 867 g |
|---|---|
| Dimensions | 25 × 19 × 4 cm |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.




Reviews
There are no reviews yet.