Sale!

धन्वंतरि भारतीय जड़ी-बूटियाँ जड़ी-बूटियां

Original price was: ₹800.00.Current price is: ₹600.00.

प्रस्तुत पुस्तक में जड़ी-बूटियों के प्रसिद्ध हिन्दी, संस्कृत व लेटिन नामों के साथ ही कुछ प्रान्तीय भाषाओं के नाम भी दिये गये हैं, जिससे भिन्न-भिन्न प्रान्त के लोग उन्हें सरलता से पहचान सकें। जड़ी-बूटियों के सन्देह को दूर करने के लिए तथा उसका परिचय प्राप्त करने के लिए प्रत्येक जड़ी-बूटी का विशद वर्णन उसके रंगीन व श्वेत-श्याम चित्रों के साथ दिया गया है। इसके अतिरिक्त उसके आयुर्वेद और यूनानी मतानुसार गुण-धर्म भी दिये गये हैं। पुस्तक की सामग्री को एकत्रित करते समय इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि यह सामग्री वैद्यों तथा सर्व साधारण पाठकों को चिकित्साकर्म और रोग निवारण में पूर्ण सहायता प्रदान करे। पुस्तक के अन्त में संन्यासी चिकित्सा शास्त्र भी दिया गया है, जिससे पाठक अवश्य लाभान्वित होंगे, ऐसी हमें आशा है। प्रस्तुत पुस्तक आयुर्वेद व यूनानी ग्रन्थों, जैसे-चरक संहिता, सुश्रुत संहिता, वागभट्ट अष्टांग हृदय, अष्टांग संग्रह, रसरत्नसमुच्च, भेल संहिता, चक्रदत्त, रसेन्द्र मंगल, रसतन्त्र सार, रस पद्धति, रसहृदय तन्त्र, रसकामधेनु, पारद संहिता, रस तरंगिनी, रसयोग सागर, बृहनिघण्टू रत्नाकर, प्राचीन यूनानी चिकित्सा विज्ञान, हिन्द व पाक की जड़ी-बूटियां, मुखजिननु मुफ़रदात, यूनानी चिकित्सा सार, यूनानी चिकित्सा पद्धति, यूनानी सिद्धयोग संग्रह, यूनानी दिव्य मुराक्काब, बयाजे कबीर, कराबेदीन हमदर्द, हिकमत आदि पर आधारित शोध ग्रन्थ है। इस संसार में इतनी अधिक संख्या में जड़ी-बूटियों विद्यमान हैं कि किसी एक पुस्तक में उनका सम्पूर्ण विवरण लिख पाना सम्भव नहीं है। हम भी इस पुस्तक में सभी जड़ी-बूटियों को सम्मिलित नहीं कर सके, अतः हमने एक अन्य पुस्तक ‘देहाती जड़ी-बूटियां’ प्रकाशित की है, जिसमें इस पुस्तक के अतिरिक्त अन्य जड़ी-बूटियों का वर्णन किया गया है। अतः पाठकों से निवेदन है कि सभी जड़ी-बूटियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए ‘देहाती जड़ी-बूटियां’ पुस्तक का अवलोकन भी अवश्य करें। यह आवश्यक नहीं कि जो जड़ी-बूटी किसी एक रोग में लाभकारी होती है, वह अन्य रोग में भी गुणकारी हो। प्रत्येक जड़ी-बूटी का अपना गुण-धर्म होता है और प्रत्येक जड़ी-बूटी अपना अलग महत्त्व रखती है। इसलिए पाठकों से निवेदन है कि किसी भी रोग की चिकित्सा करने से पूर्व विशेषज्ञ हकीम या वैद्य से अवश्य परामर्श ले लें।

Add to Wishlist
Add to Wishlist

Additional information

Weight 1200 g
Dimensions 22 × 14 × 5 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.