Harshacharitam Mahakavibanbhattavirachitam
Original price was: ₹250.00.₹225.00Current price is: ₹225.00.
हर्षचरित एक आख्यायिका है। बाण ने ग्रन्थ के आरम्भ में स्वयं कहा है-‘करोम्या ख्यायिकाम्मोषी विहाष्कवनचापलम्’ (श्लोक २०) । नाचार्यों ने आख्यायिका का जी स्वरूप निर्धारित किया है उसका समन्वय विशेष रूप से हर्षचरित में मिल जाता है। प्रसंगतः इम कथा और आख्यायिका के भेद की चर्चा करेंगे। इचरित एक ऐतिहासिक काव्य है। यह कहा जा सकता है कि संस्कृत साहित्य में ऐतिक्षासिक काव्य लिखने का शुभारम्भ बाण के द्वारा ही हुआ। प्राचीन कवि ऐतिहासिक पुरुषों के चरित की डेकर काव्य का निर्माण करने में सम्भवतः अपनी हीनतां समझते थे। सामान्य व्यक्ति को काव्य का नायक बनाकर लिखना उनके विचार में शोभन न था। नाण ने इर्षचरित लिख कर इस कलङ्क को मिटाने का प्रथम प्रयास किया। आगे चलकर करें ऐतिहासिक पुरुषों के जीवनवृत्त पर कवियों ने अनेक चरित-काव्य लिखे। इपंचरित भाठ उच्चड्वासों में विभक्त है। प्रथम सवा दो उच्छ्वासों में बाण ने आत्मकथा लिखी है और शेष में सम्राट् इर्षवर्धन का चरित है। आरम्भ इर्ष के वंश-प्रवर्तक पुष्पभूति के वर्णन से किया गया है। हर्ष के पिता का नाम प्रभाकरवर्धन और माता का यशोवती था। उनके बड़े भाई का नाम राज्यवर्धन था। राज्यवर्धन का जन्म ५८८ ई० में हुआ। दो वर्ष के बाद हर्ष उत्पन्न हुए तथा तीन वर्ष के बाद राज्यश्री का जन्म हुआ। राज्यश्री का बिबाइ ग्रहवर्मा से हुआ। अइवर्मा मौखरि क्षत्रिय एवं अवन्तिवर्मा का पुत्र था। हूणों द्वारा राज्य के उत्तर में आक्रमण किये जाने पर राज्यवर्धन एक बड़ी सेना लेकर उन्हें रोकने के लिए गये। राज्यवर्धन लौटे न थे कि इधर प्रभाकरवर्धन का देहान्त हो गया। इर्ष की माता यशोवती पति की मृत्यु होने से पूर्व ही चिता में बैठ कर सती हो गई। श्भर मालवा के राजा ने कन्नोज पर आक्रमण कर दिया। ग्रहवर्मा को मार कर राज्यश्री मालत्राथिप के कैद में आ गयी। राज्यवर्धन ने हर्ष को राज्य का भार देकर शत्रु के विरुद्ध प्रयाण किया। उन्होंने मालवराज को परास्त कर दिया, परन्तु उसके सहायक गौडाधिप ने धोखे से उन्हें मार डाला। इर्ष को बड़े भाई की असामयिक मृत्यु से बहुत क्षोभ हुआ । प्रतिशोध के लिए उन्होंने प्रस्थान किया। मार्ग में उन्हें दिवाकर मित्र नामक बौद्ध भिक्षु द्वारा अपनी दहन राज्यश्री का पता लगा जो बन्दीगृह से छूट कर विन्ध्याटवी में भाग निकली थी। राज्यश्री के मिलने के बाद इपंचरित समाप्त हो जाता है।
Additional information
Weight | 425 g |
---|---|
Dimensions | 18 × 12 × 3 cm |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Reviews
There are no reviews yet.