Sale!

Samved Shatkam

Original price was: ₹35.00.Current price is: ₹31.50.

Description

‘वेद’ विद्या के अक्षय भण्डार और ज्ञान के अगाध समुद्र हैं। उनमें वैदिक संस्कृति का सर्वोच्च चित्रण है और मानवता के आदर्शों का पूर्णरूपेण वर्णन है। वेदों के अध्ययन, मनन और तदनुसार आचरण से मनुष्य अपने स्वरूप को जानकर तथा लक्ष्य को पहचानकर अपने लौकिक और परिलौकिक जीवन को आनन्दमय बना सकता है।
वेद ईश्वरीय ज्ञान है। मानवमात्र के कल्याणार्थ सृष्टि के आरम्भ में ईश्वर ने चार ऋषियों को वेद-ज्ञान प्रदान किया था। प्रभु ने सामवेद का प्रकाश आदित्य ऋषि के हृदय में किया था।
आकार की दृष्टि से सामवेद सबसे छोटा है, परन्तु महत्त्व की दृष्टि से सबसे बड़ा है। योगेश्वर श्रीकृष्ण ने इसकी महिमा का गान करते हुए कहा है-“वेदानां सामवेदोऽ स्मि ।” वेदों में मैं सामवेद हूँ। छान्दोग्य उपनिषद् में “सामवेद एव पुष्पम्”, अर्थात् सामवेद पुष्प के समान है, कहकर इसकी महत्ता का प्रतिपादन किया गया है। ‘पुष्प छोटा-सा होता है, परन्तु उसका महत्त्व उसके सौन्दर्य और गुणों के कारण होता है।’
१. गीता १०.२२
२. छान्दो० ३.३.१

Additional information

Weight 150 g
Dimensions 16 × 10 × 1 cm

Reviews

There are no reviews yet.

Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.