Siksha Sangrah (Sanskrit Hindi Translation)
Original price was: ₹600.00.₹540.00Current price is: ₹540.00.
Description
उपोद्घात वेदाङ्गों का परिचय शिक्षा, छन्दः, कल्प, निरुक्त, ज्योतिष और व्याकरण, ये छह वेदाङ्ग माने जाते हैं। हमारे शास्त्रों में चौदह विद्यायें गिनायी गयी हैं। वे हैं-चार वेद, छह शास्त्र, पुराण, पूर्वमीमांसा, उत्तरमीमांसा और न्यायदर्शन। इसके अतिरिक्त दण्डनीतिविद्या, जिसके बल पर न्यायालयों में न्यायव्यवस्था चलती है, धर्मशास्त्र, जिससे हमारे घरों में व्यवस्था चलती है; अर्थशास्त्र जिस के द्वारा बडे-बडे उद्योगों को लगा कर जनता को रोजगार मिलता है, इतिहास, जो वंश का वर्णन करने में प्रवृत्त होता है, जैसे रामायण और महाभारत। गन्धर्ववेद, जो गानविद्या से सम्बन्धित है, योगदर्शन आदि विद्यायें हैं। चौदह विद्याओं का परिगणन करने से वे विद्यायें वेद और उससे सम्बन्धित हैं। चार वेदों में ऋक्, यजुः, साम और अथर्व ये चार वेद मन्त्रभाग और ब्राह्मणभाग के रूप में हैं। मन्त्र और ब्राह्मण के भेदों को मैं ऋग्वेद के अस्यवामीयसूक्त की ४५वी श्रुति के भाष्य में स्पष्ट कर चुका हूँ ! इसका ज्ञान वहीं से करें। इन विद्याओं के अतिरिक्त चौसठ कलायें भी हैं, जिनका परिगणन मैंने वाक्यपदीयग्रन्थ के नाराण्यभाष्य में कर दिया है। यहाँ ‘वेद का अङ्ग’ ऐसा कहा जा रहा है, यहाँ अङ्ग शब्द का अर्थ है-‘उपकारक’, अवयव अर्थ नहीं है, यह सुधीजन ध्यान रखेंगे। अतिगम्भीर वेद का अर्थज्ञान के लिए शिक्षा आदि छह अङ्ग प्रवृत्त हैं। अत एव आथर्वणिकों ने मुण्डकोपनिषद् में उनके अपर विद्या होने के रूप में वर्णन किया है-“द्वे विद्ये वेदितव्ये इति ह स्म यद् ब्रह्मविदो वदन्ति परा चैवापरा च। तत्रापरा ऋग्वेदो यजुर्वेदः सामवेदो ऽथर्ववेदः शिक्षा कल्पो व्याकरणं निरुक्तं छन्दो ज्योतिषमिति। अथ परा यया तदक्षरम् अधिगम्यते” (मु.उप. १.१.४-५) इति । दो ही विद्याओं को जानने योग्य बताते हैं। उनमें एक परा और दूसरी अपरा है। अपरा विद्या में ऋग्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद, शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्दः और ज्योतिष है। परा विद्या वह है, जिसके द्वारा अक्षर अविनाशी ब्रह्म का ज्ञान होता है। साधनभूत धर्म का ज्ञान का हेतु होने से छह अङ्गों सहित कर्म-काण्ड अपरा विद्या है। परमपुरुषार्थभूत ब्रह्मज्ञान का हेतु होने से उपनिषदों को परा विद्या कहा जाता है।
Additional information
Weight | 728 g |
---|---|
Dimensions | 22 × 14 × 4 cm |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Reviews
There are no reviews yet.