upnishdon ki adhyatm dhara
Original price was: ₹20.00.₹18.00Current price is: ₹18.00.
Description
उपनिषदों की अध्यात्मधारा भारतीय मनीषा का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण उपनिषद् हैं, ये आध्यात्मिक चिन्तन के सर्वोत्कृष्ट नवनीत हैं। उपनिषदों में ब्रह्म और आत्मा की बात इतनी अच्छी प्रकार से समझाई गई है कि सामान्य बुद्धि वाले भी उसका विषय समझ लेते हैं। भारतीय और पाश्चात्य विचारकों, चिन्तकों और मनीषियों ने भी मुक्तकण्ठ से उपनिषदों की महिमा का बखान किया है:- दार्शनिक Anquetil Duperron लिखते हैं- ‘उपनिषद् ब्रह्मज्ञान के भण्डार हैं। जैसे-जैसे मनुष्य इनका स्वाध्याय करता है, मनुष्य का हृदय शान्त होता जाता है, उसकी विचार शक्ति बढ़ती है, मन की विकलता घटती है और विचारों में उत्तेजना तथा मन में आनन्द प्रतीत होता है।’ श्री राजगोपालाचार्य लिखते हैं- ‘प्रशस्त कल्पना, विचारों की शानदार उड़ान, जाँच पड़ताल की बेधड़क भावना जिसके पीछे सत्य तक पहुँचने की गहरी प्यास है। यह बात संसार की इन सबसे पुरानी एवं पवित्र पुस्तकों को सबसे अधिक आधुनिक और सन्तोष देने वाली बना देती है।’ पं. श्री ईश्वरचन्द्र जी विद्यासागर लिखते हैं- ‘उपनिषद् ईश्वर के एकत्व और अध्यात्म-विद्या का उपदेश करते हैं, इसके सिद्धान्त आत्मा को अत्यन्त शान्तिदायक हैं।’ संसार के लोगों ! यदि सुख, शान्ति और आनन्द की चाह है, यदि आप दुःखों से छुटकारा चाहते हैं तो उपनिषदों में वर्णित अमोघ उपायों का अवलम्बन लीजिए।
Additional information
Weight | 108 g |
---|---|
Dimensions | 18 × 12 × 1 cm |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.
Reviews
There are no reviews yet.