Yajurved Shatkam
Original price was: ₹40.00.₹35.00Current price is: ₹35.00.
Description
वेद वैदिक संस्कृति के आधारस्तम्भ हैं। वेद प्रभु-प्रदत्त वह ज्ञान है जो सृष्टि के आदि में मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और चारित्रिक उन्नति के पथ-प्रदर्शन के लिए मिला था। यह ज्ञान चार ऋषियों को मिला था। ज्ञानस्वरूप प्रभु ने यजुर्वेद का प्रकाश वायु ऋषि के हृदय में किया था।
याज्ञिक-प्रक्रिया में यजुर्वेद का प्रमुख
एवं महत्त्वपूर्ण स्थान है, अतः इसे यज्ञवेद भी कहते हैं। यज्ञ का एक नाम अध्वर भी है, अतः इसे अध्वर्युवेद भी कहते हैं।
चारों वेदों की अपनी-अपनी विशेषताएँ
हैं। उन्हीं के अनुसार यजुर्वेद कर्मकाण्ड प्रधान है। यजुर्वेद कर्मवेद है। पहले ही मन्त्र – सविता प्रार्पयतु श्रेष्ठतमाय कर्मणे – से श्रेष्ठतम कर्मों को करने का आदेश दिया गया है। अन्त में भी कर्म करने पर बल दिया गया है-
कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छतः समाः ।
– यजुः ४० ।२
मनुष्य को चाहिए कि वह इस संसार में सौ वर्ष तक कर्म करते हुए ही जीने की इच्छा करे।
(३)
Additional information
| Weight | 145 g |
|---|---|
| Dimensions | 16 × 10 × 1 cm |
Only logged in customers who have purchased this product may leave a review.




Reviews
There are no reviews yet.